Dhanbad News: धनबाद में लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश
धनबाद, जुलाई 3 -- Dhanbad News: जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश हुई। हालांकि सुबह से दोपहर तक हल्की धूप रही। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और रह-रह कर तेज बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक धनबाद सहित आसपास के कई हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। बारिश के बीच धनबाद में किसानों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.