Dhanbad News: धनबाद में रामाश्रम सत्संग 11-12 जुलाई को
धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: धनबाद। रामाश्रम सत्संग, मथुरा व रामाश्रम सत्संग उपकेंद्र, धनबाद की ओर से 11 एवं 12 जुलाई को ब्लेसिंग बैंक्विट हॉल, पॉलीटेक्निक मोड़, बेकारबांध, चंद्रशेखर आजाद चौक के पास दो दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन, प्रवचन, आध्यात्मिक चिंतन, ध्यान और प्रसाद वितरण होगा। रामाश्रम सत्संग, मथुरा से जुड़े आचार्य संत डॉ चतुर्भुज सहाय जी आध्यात्मिक साधना पर प्रकाश डालेंगे। नए श्रद्धालुओं और जिज्ञासुओं के लिए विशेष ध्यान शिविर भी लगाया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: चातुर्मास महायज्ञ में कोष प्रबंधन के मुद्दे पर विचार-विमर्श
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.