Dhanbad News: धनबाद में बढ़ी ठंड की सिहरन, चक्रवात से गिरेगा तापमान
धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: कोयलांचल में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है। पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। सुबह घर से निकलने वाले लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ रहा है, जबकि रात में भी मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस हो रहा है। मौसम में इस बदलाव के बीच बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात का असर झारखंड के मौसम पर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27 अक्तूबर से राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और आसपास के मध्यवर्ती हिस्सों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 28 और 29 अक्तूबर को भी धनबाद सहित आसपास के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.