धनबाद, अक्टूबर 18 -- Dhanbad News: सावधान! त्योहारों के मौसम में मिठाई, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के साथ ही मुनाफाखोर लाभ कमाने के चक्कर में आपकी सेहत से खिलवाड़ कर सकते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 1420 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त किया। इसकी कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस लाइन बाउरीपाड़ा और कार्मिक नगर में छापेमारी कर विभाग ने इस अवैध कारोबार का खुलासा किया। मौके से चार लोगों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। धनबाद में नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थ के खिलाफ जिला में खाद्य सुरक्षा विभाग की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। छापेमारी का नेतृत्व कर रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार ने बताया कि जिले में नकली पनीर की बिक्री की सूचना मिली थी। पिछले कई दिनों से कारोबा...