Dhanbad News: धनबाद में दिनभर धूप के बाद रात में बरसे बादल
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: धनबाद में गुरुवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। हालांकि शाम ढलते ही मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छाने लगे। रात में कई इलाकों में बादल बरसे, जिससे मौसम सुहाना हो गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार धनबाद सहित आसपास के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ वज्रपात की संभावना है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 अगस्त को धनबाद में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। धनबाद में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। विभाग ने अगले दिनों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.