धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: चक्रवात अर्नब के असर से धनबाद में गुरुवार को दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। लगातार बारिश से शहर के कई निचले इलाकों में सड़कों पर जलजमाव हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने से लोगों को सिहरन महसूस होने लगी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले चार दिन तक नहीं मिलेगी राहत यह भी पढ़ें- हिमाचल में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरीअगले चार दिन बारिश की संभावना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी राहत नहीं मिलने वाली है। 30 और 31 अक्तूबर के साथ ही एक और दो नवंबर को भी बारिश का दौर जारी ...