Dhanbad News: धनबाद में दस करोड़ की लागत से बनेगा मछली चारा उत्पादन प्लांट
धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: धनबाद जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और मछुआरों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग कई नई योजनाओं पर काम शुरू करने जा रहा है। विभाग की ओर से करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मछली चारा (फिश फीड) उत्पादन प्लांट स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिले में जमीन की तलाश हो रही है। जमीन उपलब्ध होते ही निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रस्तावित प्लांट में आवश्यकता के अनुसार प्रतिदिन 2 टन, 8 टन, 20 टन और 100 टन क्षमता वाले फिश फीड उत्पादन संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इससे स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण मछली चारा उपलब्ध होगा और मछुआरों की उत्पादन लागत में कमी आएगी। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली नन्ही की किस्मत, सालाना कमा रही 15 लाखआधुनिक हैचरी निर्माण मत्स्य विभाग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.