Dhanbad News: धनबाद में एक लाख के विरुद्ध सिर्फ 25 हजार यक्ष्मा जांच
धनबाद, अक्टूबर 28 -- यक्ष्मा जांच और पोषण सहायता की धीमी प्रगति Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। यक्ष्मा उन्मूलन को लेकर चल रही मुहिम में धनबाद की स्थिति चिंताजनक है। जिले में जनवरी से दिसंबर तक एक लाख लोगों की यक्ष्मा जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके मुकाबले अबतक महज 25 हजार लोगों की ही जांच हो सकी है। लक्ष्य के विरुद्ध सिर्फ 25 प्रतिशत उपलब्धि हासिल हुई है। यक्ष्मा जांच के मामले में धनबाद राज्य के अन्य जिलों की तुलना में काफी पीछे चल रहा है। वहीं निक्षय योजना के तहत यक्ष्मा मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने में भी जिले की प्रगति काफी खराब है। पोषण किट वितरण की उपलब्धि महज 12 प्रतिशत है। सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने यक्ष्मा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त लहजे में उपलब्धि हासिल का निर्देश दिया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.