धनबाद, अक्टूबर 5 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद जिले में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। सोमवार को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। वहीं 7-8 अक्तूबर को भी कुछ हिस्सों में मौसम का यही रुख बने रहने का पूर्वानुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वज्रपात और तेज हवा की आशंका को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सला...