Dhanbad News: धनबाद में आज और कल बारिश की संभावना
धनबाद, नवम्बर 20 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद में चक्रवाती तूफान के कारण मौसम का मिजाज बदलने लगा है। गुरुवार की शाम हुई बूंदाबांदी के बाद ठंड का एहसास बढ़ गया। दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिला। बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट से लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन हो सकता है। 20 और 21 नवंबर को धनबाद समेत झारखंड के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री गिरावट और न्यूनतम तापमान में तीन-च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.