धनबाद, नवम्बर 18 -- Dhanbad News: खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के कामकाज पर विधायक सरयू राय ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पीएमओ और कोयला मंत्रालय से शिकायत कर धनबाद में अवैध कोयला खनन के मामले में डीजीएमएस सहित केंद्र और राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। राय का कहना है कि धनबाद में अवैध खनन, भू-धंसान और नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ हो रहा है। राय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि खदानों की सुरक्षा और खननकर्मियों की जान की हिफाजत की जिम्मेदारी संभालने वाले डीजीएमएस के पास बुनियादी रिकॉर्ड तक उपलब्ध नहीं है। सूचना के अधिकार के तहत मांगे गए छह सवालों के जवाब में कार्यालय ने हर बार एक ही उत्तर दिया - 'मांगी गई जानकारी इस कार्यालय में उपलब्ध नहीं है।'सरयू राय ने कहा ...