Dhanbad News: धनबाद में अगले चार दिनों तक बारिश का अनुमान
धनबाद, अगस्त 4 -- Dhanbad News: धनबाद, कार्यालय संवाददाता। धनबाद में अगले चार दिनों तक रुक-रुककर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। सोमवार को रह-रहकर बारिश होती रही। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक बारिश होने का अनुमान लगाया है। तापमान में भी गिरावट आने के संकेत हैं। 30 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम 25 डिग्री तापमान रह सकता है। वहीं बारिश होने से जगह-जगह पर जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हुई। इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Katihar News: झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, उमस से राहत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.