धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: धनबाद मंडल कारा में सोमवार की देर रात जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की। उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में पांच पुरुष वार्ड, एक महिला वार्ड और मेडिकल वार्ड की सघन तलाशी ली गई। करीब ढाई घंटे तक चले जांच अभियान में पुरुष वार्ड से खैनी, चूना और पेन समेत कई सामान बरामद किए गए। बरामद वस्तुओं को जब्त कर लिया गया। पुलिस लाइन से बुलाया गया अतिरिक्त बल:

छापेमारी में शामिल अधिकारी और अतिरिक्त बल छापेमारी में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, एसडीएम लोकेश बरांगे समेत जिले के कई डीएसपी, एसडीपीओ, सीओ और विभिन्न थानों के थाना प्रभारी शामिल थे। अभियान के लिए पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल भी बुलाया गया था। जवानों की सं...