Dhanbad News: धनबाद-बलियापुर हीरक की जर्जर सड़क के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। धनबाद(भूईफोड़)-बलियापुर हीरक रोड की बदहाल स्थिति और क्षतिग्रस्त पुल के कारण भारी वाहनों के परिचालन से परेशान सूर्या हाईलैंड सिटी के निवासियों का रविवार को आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में रेजिडेंट्स सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त से अविलंब सड़क की मरम्मत तथा क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कभी धनबाद की सबसे सुगम सड़कों में गिनी जाने वाली धनबाद- बलियापुर हीरक रोड आज बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क की बदहाली के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हर्ल के बड़े वाहनों का परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.