Dhanbad News: धनबाद थाना परिसर में आज आईजी पार्क का करेंगे उद्घाटन
धनबाद, अगस्त 24 -- Dhanbad News: धनबाद। बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को धनबाद पहुंच रहे हैं। वे स्थानीय पुलिसिंग और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरे का मुख्य आकर्षण धनबाद थाना परिसर में जनसहयोग से निर्मित आधुनिक और आकर्षक पार्क का उद्घाटन होगा। पार्क में रंग-बिरंगे फूलों के पौधे, आकर्षक लाइटिंग और हरी घास लगाई गई है। नया पार्क थाने आने वाले शिकायतकर्ता और पुलिसकर्मियों को एक तनावमुक्त माहौल प्रदान कर रहा है। आईजी थाना परिसर में ही निर्माणाधीन बहुमंजिली इमारत की प्रगति का भी जायजा लेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.