Dhanbad News: धनबाद थाना को लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश
धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने गुरुवार को धनबाद थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीएसपी विधि-व्यवस्था प्रकाश सोय और थाना प्रभारी मनोज पांडेय समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों, दस्तावेजों और मालखाना की जांच की। उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और न्यायालय से जारी वारंटों का शीघ्र तामिला सुनिश्चित करने को कहा।सिटी एसपी ने चोरी, चेन स्नेचिंग समेत अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्ती व्यवस्था मजबूत करने और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.