धनबाद, सितम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। जिला परिषद सभागार में शनिवार की सुबह 11 बजे से जिला परिषद बोर्ड की बैठक होगी। डीडीसी, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य सहित संबंधित अधिकारी और पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सदस्य विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों और विभिन्न प्रशासनिक मामलों पर सवाल उठा सकते हैं। जिला परिषद की संपत्तियों, दुकानों की किराया वसूली, लंबित योजनाओं और कार्यों की स्थिति पर चर्चा हो सकती है। पिछली बोर्ड बैठक में कई मुद्दों को लेकर सदस्यों ने नाराजगी जताई थी। ऐसे में शनिवार की बैठक में पुराने मामलों पर क्या निर्णय लिया जाता है, जिसपर सभी की निगाहें टिकी हैं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जिला परिषद की उत्पादन समिति की लंबित कार्रवाई पर अध्यक्ष नाराज

ह...