Dhanbad News: धनबाद क्लब कल मनाएगा सावन उत्सव की रजत जयंती
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। धनबाद क्लब की महिला सदस्य इस वर्ष सावन उत्सव की रजत जयंती मनाएंगी। 22 अगस्त को शाम 4:30 बजे से क्लब के फिएस्टा में कार्यक्रम होगा। गुरुवार को प्रेस वार्ता में महिला सदस्यों ने बताया कि इस बार रजत जयंती का विशेष उत्सव होगा। पिछले 25 वर्षों की यादों और आयोजनों की झलक चलचित्र से प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही 25 वर्ष पूर्व क्लब से जुड़ी महिला सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। उत्सव में महिला सदस्यों के लिए 'ग्लैम एंड ग्लिटर' परिधान निर्धारित किया गया है। पारंपरिक नृत्य-संगीत से लेकर बॉलीवुड आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। प्रेस वार्ता में पूजा गोयल, रिद्धि गोधा, रीता चावड़ा, सपना अग्रवाल, आशा डोकानिया, ममता चौधरी, अंशुल नरूला, श्वेता सोनी, प्रीति टुटेजा, विभा सिंह, शिल्पा रस्तोगी, बरन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.