Dhanbad News: धनबाद क्लब और यूनियन क्लब में धू-धूकर जला दशानन
धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: विजयादशमी पर शहर के धनबाद क्लब और यूनियन क्लब में धू-धूकर रावण का पुतला जला। रावण दहन के दौरान दोनों क्लबों में श्रीराम के जयकारे गूंजे। डीसी आदित्य रंजन ने धनबाद क्लब में तीर चला कर आदमकद वाले दशानन के पुतले को जलाया। यूनियन क्लब में कार्यकारी अध्यक्ष अमितेश सहाय ने बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया। धनबाद क्लब में दिन में महिलाएं सिंदूर खेला में शामिल हुईं। हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ सिंदूर खेला मनाया गया। सपना अग्रवाल और बरनाली मुखर्जी ने प्रमुख भूमिका निभाई। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है विजयादशमी : चंद्रप्रकाश शाम पांच बजे रावण दहन कार्यक्रम का आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.