Dhanbad News: धनबाद के 259 स्कूलों का मूल्यांकन, 121 निपुण घोषित
धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: धनबाद के 121 सरकारी विद्यालय मेरा विद्यालय निपुण (राउंड वन) घोषित किए गए हैं। धनबाद में 1678 सरकारी स्कूलों में 259 विद्यालयों में मेरा विद्यालय निपुण राउंड वन के तहत कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों का मूल्यांकन हुआ। इनमें से 121 (47 फीसदी) को निपुण विद्यालय घोषित किया गया। राज्य के 24 जिलों में धनबाद की बात करें तो इस जिले का 17वां स्थान है। प्रदर्शन के मामले में रांची (76%) पहले स्थान पर, पूर्वी सिंहभूम (65%) दूसरी व और लातेहार (63%) तीसरे स्थान पर है। वहीं पश्चिमी सिंहभूम (18%) 24वें स्थान पर, गढ़वा (23%) 23वें व जामताड़ा (30%) राज्य में 22वें स्थान पर है। धनबाद के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक में 99,006 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें से 5316 यानी 5.4 फीसदी का मैं भी निपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.