धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद रेल मंडल के करीब 20 हजार 885 रेलकर्मियों के बैंक खातों में गुरुवार की शाम से बोनस की राशि पहुंचने लगेगी। लगातार 11वें साल रेल कर्मचारियों को 17,951 रुपए के अधिकतम बोनस से संतोष करना होगा। कर्मचारियों को सात हजार रुपए के सीलिंग के आधार पर एक दशक से इसी राशि का बोनस के रूप में भुगतान हो रहा है। धनबाद मंडल के कर्मचारियों को बोनस के रूप में 36 करोड़ 76 लाख 70 हजार 697 रुपए का भुगतान किया जाएगा। बोनस भुगतान संबंधी आदेश बुधवार को रेलवे बोर्ड से धनबाद डिवीजन पहुंच गया। कार्मिक विभाग की ओर से कर्मचारियों के बोनस की गणना कर फाइल वित्त विभाग को भेजने की तैयारी है। यह भी पढ़ें- बोनस में 7000 रुपये की सीलिंग खत्म करने की मांग, रेल यूनियन ने जताया विरोध बताया जा रहा है कि दोनों विभागों न...