धनबाद, अगस्त 9 -- Dhanbad News: छाताबाद फुटबॉल ग्राउंड के समीप शुक्रवार को हुए भू-धंसान के दूसरे दिन शनिवार को भी इलाके में दहशत रही। गोफ का दायरा बढ़ने और सड़क पर हल्की दरार पड़ने से करीब 30 परिवारों ने अपने घर खाली कर सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन शुरू कर दिया। भू-धंसान की चपेट में आए चार परिवारों के सामान अब भी मलबे में दबे हैं। घटनास्थल की लाल फीता व बैरियर लगाकर घेराबंदी करा दी गई है। प्रभावितों का कहना है कि बरसात में बच्चों को लेकर वे कहां जाएं, यह समझ में नहीं आ रहा है। बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू, धनबाद सांसद ढुलू महतो, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो और बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा घटनास्थल पहुंचे और प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनी। सांसद ने डीसी, बीसीसीएल सीएमडी, जीएम और सीओ को फोन कर प्रभावित क्षेत्र का व्या...