Dhanbad News: धनबाद के आंगनबाड़ी केंद्रों में मना जन्माष्टमी उत्सव
धनबाद, सितम्बर 5 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। केंद्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। बच्चों ने बाल कृष्ण, राधा समेत अन्य मनमोहक वेशभूषा धारण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके बाल स्वरूप से जुड़ी विभिन्न झांकियां पेश कीं। बच्चों ने कृष्ण-राधा की वेशभूषा में नृत्य, गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने श्रीकृष्ण के जन्म एवं उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियां सुनाईं। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराना, साथ ही उनके अंदर रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.