धनबाद, नवम्बर 5 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनतेरस और दीपावली को लेकर धनबाद के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। बैंक मोड़, हीरापुर, पुराना बाजार, बरटांड़, सरायढेला, पुलिस लाइन समेत सभी बाजार दुल्हन की तरह सज गए हैं। रंग-बिरंगी लाइटें ग्राहकों का स्वागत कर रही हैं। मिट्टी के दीये से लेकर पूजा सामग्री, सजावटी सामान और रोशनी के उपकरण समेत सोना चांदी, वाहनों की खरीदारी शुरू हो गई है। शाम ढलते ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक सामान, घरेलू उपकरण समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की भी जबरदस्त बुकिंग हो रही है। लोग घरों को सजाने और त्योहार की तैयारियों में जुट गए हैं। बाजारों में बढ़ती चहल-पहल से दुकानदारों को कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। त्योहारों में धनबाद के बाजार में 500 करोड़ रुपये से अधिक के कारो...