Dhanbad News: द्वारिका मेमोरियल में श्रीकृष्ण व राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता
धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: धनबाद। द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी बिशनपुर धनबाद में श्रीकृष्ण एवं राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यालय निदेशक डॉ उमेश प्रसाद सिंह, प्राचार्य मदन कुमार सिंह, उप प्राचार्य पुष्पा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं की घोषणा की गई। तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग की छात्राओं ने अच्युतम केशवम, मैया यशोदा, राधा कैसे न जले, जैसे गानों पर नृत्य करके उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक की भूमिका में रंजना सिन्हा, रुचि कुमारी एवं विजय शंकर उपाध्याय थे। कार्यक्रम सफल बनाने में एकेडमिक इंचार्ज सुबीमान दास, प्रियंका सिंह, अनीता कुमारी, पुष्पा कुमारी, विकास चौहान, सुमन, सिंड्रेला दास, पूजा कुमारी, श्राबोनी घोष सक्रिय रही। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.