धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: धनबाद। द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी बिशुनपुर धनबाद में राखी एवं ग्रीटिंग बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पांचवीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आयशा महतो कक्षा छह को प्रथम, लवली पायल आठवीं कक्षा ने द्वितीय व रिया कुमारी 10वीं कक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल निदेशक डॉ उमेश प्रसाद सिंह व प्राचार्य मदन कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता का विकास होता है। निर्णायक मंडल में गायत्री कुमारी, रंजना सिन्हा, प्रियंका सिंह, सुमन, माया कुमारी, प्रभावती, सोनम मालाकार शामिल थीं। मौके पर उप प्राचार्य पुष्पा सिंह, एकेडमिक इंचार्ज सुबीमान दास, विकास चौहान सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: छात्राओं ने खुद से बनायी आर्कषक राखियां ...