धनबाद, सितम्बर 13 -- Dhanbad News: धनबाद। विशुनपुर स्थित द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी में अभिभावकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन असर्फी कैंसर संस्थान द्वारा किया गया। शिविर में डॉ जफर रशीद, काजल कुमारी और मनोज प्रसाद ने करीब 150 अभिभावकों का बीपी, शुगर, एसपीओ2 और वजन की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य सलाह दी। मनोज प्रसाद ने बताया कि भविष्य में भी अभिभावकों के लिए ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। एक अन्य कार्यक्रम में विद्यालय प्रशाल में कक्षा आठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ विप्लव मिश्रा ने वीडियो के माध्यम से कैंसर के लक्षण, शुरुआती पहचान, बचाव, उपचार और खानपान संबंधी जानकारी दी। प्राचार्य मदन कुमार सिंह ने स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाल...