धनबाद, जुलाई 26 -- Dhanbad News: धनबाद। द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी बिशुनपुर में नन्हे-मुन्ने बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं सीखने को आनंददायक बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बैगलेस डे का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। अभिभावकों की उपस्थिति में नर्सरी के बच्चों ने सेल्फ इंट्रोडक्शन, शेप्स एवं फलों की पहचान तथा गुड टच एवं बैड टच जैसी गतिविधियों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य मदन कुमार सिंह ने कहा कि बैगलेस डे का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना है। मौके पर उप प्राचार्य पुष्पा सिंह, एकेडमिक इंचार्ज सुबीमान दास, अनिता कुमारी, सुमन, श्रावणी घोष, रंजना सिन्हा, पूजा कुमारी, सिंड्रेला द...