धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: जिले में दुर्गापूजा कड़ी सुरक्षा और पुख्ता प्रशासनिक व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। 17 से 21 अक्तूबर तक सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में रही। पूजा पंडालों, मेला क्षेत्रों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की मुस्तैदी से विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। गुरुवार को भी कुछ पंडालों से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। दो हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 20 घंटे की शोभायात्रा के बाद दक्षिणी तालाब में प्रतिमाओं का हुआ विसर्जनसुरक्षा बलों की तैनाती पर्व के दौरान जिले में दो हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। इसमें जिला पुलिस के अलावा जैप के जवान और चौकीदार शामिल थे। ...