Dhanbad News: दो सप्ताह से खराब है ट्रांसफॉर्मर, लोगों का हंगामा
धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: पूर्वी झरिया क्षेत्र अंतर्गत कोल बोर्ड कॉलोनी कांड्रा में पिछले दो सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे आक्रोशित कॉलोनी के निवासियों ने सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर जोरदार हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक कॉलोनी में नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया जाता, तब तक वे कार्यालय परिसर में ही धरना पर बैठे रहेंगे। मौके पर उपस्थित प्रकाश बाउरी ने बताया कि कॉलोनी में स्थापित 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल चुका है। इसकी सूचना तत्काल क्षेत्रीय कार्यालय के उच्च अधिकारियों को दी गई थी। उस समय अधिकारियों ने जल्द ही नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का आश्वासन दिया था, परंतु एक सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।अधिकारियों यह भी पढ़ें- Bokaro N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.