धनबाद, नवम्बर 3 -- Dhanbad News: पुटकी थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान दो लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ विद्युत ऊर्जा चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बिजली चोरी से विभाग को करीब 28 हजार रुपये के राजस्व नुकसान का आकलन किया गया है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पुटकी के कनीय विद्युत अभियंता सूरज दास के नेतृत्व में 28 अक्तूबर को पुलिस महानिरीक्षक (निगरानी एवं सुरक्षा), झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, रांची के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान में सहायक विद्युत अभियंता मंतोष रवानी, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल करकेंद के संजीत महतो तथा अन्य  विद्युतकर्मी शामिल थे। छापेमारी के दौरान पुटकी थाना क्षेत्र के कोलफील्ड स्कूल के समीप मस्जिद मोहल्ला निवासी एजाज अहम...