धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: झारखंड ग्रामीण बैंक की महुदा मोड़ शाखा में मंगलवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो दिवंगत खाताधारकों की पत्नियों को दो-दो लाख रुपए का चेक दिया गया। शाखा प्रबंधक अमित कुमार, वित्तीय साक्षरता केंद्र की लवली पंडित और मुखिया रिंकू देवी ने संयुक्त रूप से डोमन महतो की पत्नी मीरा देवी और रतिलाल महतो की पत्नी रिंकू देवी को चेक सौंपा। शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि यह योजना कम वार्षिक प्रीमियम पर जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान करती है। बीमाधारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को मिलने वाली राशि परिवार को आर्थिक सहारा देती है। मुखिया रिंकू देवी ने लोगों से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और बीमा योजनाओं का लाभ उठाकर परिवार का भविष्य सुरक्षित करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: प्रधानमंत्...