धनबाद, जुलाई 21 -- Dhanbad News: ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के बौआकला मोड़ के समीप दो बाइको के बीच हुई टक्कर में दो सवार घायल हो गए। इसमें से बौआकला निवासी अंगद पांडेय का पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गया है। उसका इलाज बौआकला स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दूसरा घायल भूली सन्नी चौहान को अंदुरुनी चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को अस्पताल भेजा व बाइक को जब्त कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बौआकला निवासी अंगद दूध लाने भूली की ओर जा रहा था, इसी बीच विपरीत दिशा से बाइक से आ रहे भूली निवासी सन्नी ने टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...