Dhanbad News: दो दिवसीय दीपोत्सव मेला शुरू ,पसंद की खरीदारी कर खिले चेहरे
धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: धनबाद। आनंद मंगल महिला समिति की ओर से मंगलवार को धनसार स्थित सिद्धिविनायक होटल में दो दिवसीय दीपोत्सव मेले का शुभारंभ हुआ। समिति की सदस्यों ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया। पहले ही दिन मेले में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने दीपावली की तैयारियों के लिए पसंदीदा सामान की खरीदारी की। मनपसंद वस्तुएं मिलने से खरीदारों के चेहरे खिल उठे। मेले में एक ही छत के नीचे दीपावली से जुड़ी कई तरह की वस्तुएं उपलब्ध हैं। यहां डिजाइनर दीये, वंदनवार, तोरण, होम डेकोरेटिव आइटम, भगवान की पोशाक, जयपुरी बेडशीट, दोहर और गर्म जैकेट सहित कई उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। करवाचौथ को देखते हुए महिलाओं के लिए मेहंदी लगाने की व्यवस्था भी की गई है। खरीदारी के साथ लोग विभिन्न लजीज व्यंजनों का भी आनंद ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- Dhan...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.