Dhanbad News: दो दिन बाद भी लापता युवती का सुराग नहीं
धनबाद, नवम्बर 30 -- Dhanbad News: कतरास कोलडंप क्षेत्र की एक युवती को राजबाड़ी रोड निवासी एक युवक दो दिन पूर्व अपने साथ लेकर चला गया। इसके बाद से युवती का कोई पता नहीं चल पाया है। बेटी की तलाश में परेशान पिता ने रविवार को कतरास थाना में लिखित शिकायत देकर पुलिस से जल्द बरामदगी की मांग की है। परिजनों के अनुसार घटना के दो दिन बीतने के बाद भी युवती का सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। बेटी की सलामती को लेकर परिजन परेशान हैं। वहीं, अब तक बरामदगी नहीं होने से पुलिस की कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई कर युवती को जल्द खोजने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.