Dhanbad News: दो दरवाजों पर लगे ताले सलामत, अंदर से कंप्यूटर चोरी
धनबाद, अक्टूबर 24 -- Dhanbad News: धनबाद। एसएनएमएमसीएच के पीजी ब्लॉक में संचालित एआरटी सेंटर से कंप्यूटर चोरी होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि भवन के मुख्य गेट और एआरटी सेंटर के दरवाजे पर लगे ताले सही-सलामत हैं। भवन में होमगार्ड की तैनाती भी है। इसके बावजूद कंप्यूटर गायब हो गया। घटना बुधवार शाम चार बजे से गुरुवार सुबह 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। एआरटी सेंटर के नोडल पदाधिकारी डॉ पीके राय ने इसकी सूचना अस्पताल अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया और सरायढेला थाने को दी है। डॉ रॉय के अनुसार बुधवार दोपहर करीब दो बजे तक इसी कंप्यूटर से ऑनलाइन मीटिंग हुई थी। शाम चार बजे के बाद कर्मचारी घर चले गए। गुरुवार सुबह कंप्यूटर ऑपरेटर कमरे में पहुंचा तो कंप्यूटर गायब मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.