धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: पुटकी थाना क्षेत्र में बुधवार को चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पहली घटना पुटकी थाना मोड़ स्थित मुनीडीह गेट के समीप फास्ट फूड दुकान में हुई। चोर मौका पाकर दुकान से मोबाइल लेकर फरार हो गए। वहीं दूसरी घटना पुटकी-जामाडोबा सड़क स्थित होटल गंगा के समीप हुई। यहां बाइक सवार दो युवकों ने सड़क किनारे घास चर रहे करीब 10 किलो वजन के बकरे को उठाकर बाइक पर लादा और पुटकी मोड़ की ओर फरार हो गए। लोगों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...