धनबाद, अक्टूबर 3 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को धनबाद कांग्रेस की गुटबाजी सामने आई। नेताओं ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी ने हाउसिंग कॉलोनी स्थित कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कांग्रेसजनों ने विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके आदर्शों, विचारों और देश हित में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, महिला जिलाध्यक्ष सीता राणा, उपाध्यक्ष क्यूम खान, कालीचरण यादव, योगेंद्र सिंह योगी, महेंद्र दुबे, दिनेश यादव, लक्ष्मण तिवारी, बिलकिश खानम, अक्षयवर प्रसाद, संतोष चौधरी, अख्तर खान गुड्डू, मृत्युंजय सिंह, देवेंद्र ...