Dhanbad News: दो कर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट
धनबाद, अगस्त 6 -- Dhanbad News: कतरास क्षेत्र की वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी की बंद दो नंबर भूमिगत खदान में मंगलवार रात अपराधियों ने दो कर्मियों को बंधक बनाकर उनका कैप लैम्प (खनन बत्ती) छीन लिया। इस दौरान खदान के कई स्थानों पर केबल तार भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह भी इसी खदान से मोटर पंप के पार्ट्स और केबल तार की चोरी हुई थी, जिससे पिट वाटर की आपूर्ति बाधित हो गई थी और कॉलोनी की करीब पांच हजार आबादी प्रभावित हुई थी। माइनिंग सरदार मनोज कुमार ने घटना की लिखित शिकायत प्रबंधन को देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.