धनबाद, अक्टूबर 1 -- Dhanbad News: धनबाद। दोस्त ने ही धोखाधड़ी कर जमीन के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपए की ठगी कर ली। मामले में कोर्ट के आदेश पर बुधवार को धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। बोकारो बिजली विभाग में कार्यरत रांगाटांड़ रेल कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ कुमार ने मामले में आरोपी हीरापुर जिल होटल के पास रहने वाले राजेश कुमार सिन्हा के खिलाफ न्यायालय में शिकायतवाद दर्ज कराया था। आरोप था कि जान-पहचान और भरोसे का फायदा उठाकर राजेश सिन्हा ने सिद्धार्थ को अपनी तीन कट्ठा जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया। एकरारनामा की बात कह साढ़े तीन लाख रुपए लिया और बाद में रकम हड़प ली। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 8.88 लाख की धोखाधड़ी यह भी पढ़ें- Haridwar News: जमीन के नाम पर 29.72 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज यह भी पढ़ें- Dehradun ...