Dhanbad News: दोलाबड़ में निकाली गई भव्य कलशयात्रा
धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: बलियापुर में दोलाबड़ दुर्गापूजा कमेटी की ओर से गाजा-बाजा व जयकारे के साथ कलशयात्रा निकाली गई। घी जोड़िया से जलभरनी कार्यक्रम हुआ। भाजपा नेत्री तारा देवी, उपप्रमुख आशा देवी, जेएलकेएम नेता आशीष महतो, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय, मुखिया सुनिता मल्लिक, पंसस भोलानाथ महतो, राकेश मल्लिक आदि सहित काफी संख्या में महिला-पुरूष मौक पर थे। दूसरी ओर करमाटांड़ सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी की ओर से सात लाख की लागत से भव्य पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। अध्यक्ष भाजपा नेता जगदीश रवानी का कहना है कि पंडाल में आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। पूजा को लेकर सचिव गुरुपद कुंभकार, कोषाध्यक्ष मनोज रवानी, नारायणचंद्र रवानी, अनंत भंडारी आदि सक्रिय हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: भटौना में भव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.