धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट, झरिया के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती पखवाड़ा तथा राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवमयी अवसर पर शनिवार को 'सरस भारत' के सहयोग से श्री अग्रवाल धर्मशाला में भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 'एक शाम देश के नाम' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बीच आयोजित 'अंतर विद्यालय वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता' से हुई। इसमें नन्हे-मुन्नों की सुरीली प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि कोल इंडिया के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, बीज वक्ता प्रो डॉ राहुल अवस्थी, ईडी ओम प्रकाश मिश्रा, मेयर संजीव सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कवि सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया। इस साहित्यि...