Dhanbad News: देवघर एफसी फाइनल में, आज बोकारो व इंडियन पोस्टल के बीच सेमीफाइनल
धनबाद, जुलाई 18 -- Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। टाटा भेलाटांड़ दुर्गा मंदिर मैदान में चल रहे कमल महतो मेमोरियल आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो क्वार्टर फाइनल और एक सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। पहले सेमीफाइनल में देवघर एफसी ने टाटा स्टील फाउंडेशन को टाईब्रेकर में 6-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। पुल-बी के क्वार्टर फाइनल में बीटीपीएस बोकारो ने एफसी एक्सलेंट को 3-2 तथा इंडियन पोस्टल ने कोयलांचल एफसी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को दूसरे सेमीफाइनल में बीटीपीएस बोकारो और इंडियन पोस्टल आमने-सामने होंगे। अतिथियों में रितेश सिन्हा, संजय सिन्हा, सुरेश महतो और सुभाष लोद शामिल रहे। यह भी पढ़ें- स्पोर्टिंग ने भगेरिया ब्लास्टर और लट्टू उरांव एफसी ने शारदा अकादमी को हर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.