Dhanbad News: देर रात धनसार थाना पहुंचे सिटी एसपी
धनबाद, जुलाई 2 -- Dhanbad News: धनबाद। देर रात सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और डीएसपी लॉ एंड आर्डर प्रकाश कुमार सोय धनसार थाना पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने आधी रात तक धनसार थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया। एसपी ने थाना परिसर, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, सीसीटीवी व्यवस्था, आगंतुक पंजी, स्टेशन डायरी और अन्य अभिलेखों की बारीकी से जांच की। थाना में दर्ज लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अनुसंधान की प्रगति तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। यह भी पढ़ें- लंबित विवेचनाओं का करें शीघ्र निस्तारण : एसपी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.