Dhanbad News: दुहाटांड़ में घर का ताला तोड़ गहनों के साथ स्कूटी चोरी
धनबाद, नवम्बर 26 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। दुहाटांड़ में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर का मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, टीवी और एक स्कूटी सहित करीब चार लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घर के मालिक शिवकुमार शर्मा ने बुधवार को धनसार थाने में मामले की लिखित शिकायत की। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वे शहर से बाहर गए थे। घर में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। घर के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। घर को खाली पाकर चोरों ने ताला तोड़ कर घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने कमरे में रखी अलमारी और दीवान पलंग के अंदर से सोने का मंगलसूत्र, कान की बाली, नोज पिन, चांदी की पायल सहित अन्य कीमती जेवरात निकाल लिए। इसके अलावा चोर घर में रखा एलसीडी टीवी, अन्य इलेक्ट्रॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.