Dhanbad News: दुर्घटना में मवेशी घायल, ग्रामीणों में रोष
धनबाद, सितम्बर 27 -- Dhanbad News: तेतुलमारी थाना क्षेत्र के आठ लेन मार्ग में तपोवन के समीप रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बरमसिया बस्ती निवासी हराधन मंडल का मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है।
स्थानीय शिकायतें छोटानागरी पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष महतो उर्फ पवन ने कहा कि आठ लेन निर्माण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की सुविधाओं की अनदेखी की गई। किसानों को मवेशियों व खेतों तक जाने के लिए सड़क के एक छोर से दूसरे छोर तक करीब चार किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। सड़क पर कटिंग या अंडरपास की व्यवस्था नहीं है। सड़क के बीच और किनारे घनी झाड़ियां उग आने से मोड़ पर सामने से आने वाले वाहनों का पता नहीं चलता, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। झाड़ियों के कारण मवेशी भी सड़क पर चरने चली जाते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.