Dhanbad News: दुर्गा मंदिर परिसर व उसके आसपास साफ-सफाई व कूड़ा-कचरा हटाने की मांग
धनबाद, अक्टूबर 4 -- Dhanbad News: बरोरा। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) के बरोरा क्षत्रीय सचिव देवानंद राजभर ने बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन को पत्र देकर मुराईडीह श्रमिक कॉलोनी में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर व उसके आसपास साफ-सफाई एवं कूड़ा-कचरा हटाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि दुर्गापूजा का त्योहार नजदीक है। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का दुर्गा मंदिर में पूजन दर्शन के लिए आवागमन होता है, लेकिन क्षेत्र में कई स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है। जगह-जगह कूड़ा-कचरा जमा रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। यूनियन ने मांग की है कि दुर्गापूजा को देखते हुए पूजा स्थलों, आने-जाने वाले रास्तों तथा आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए और जमा कचरे को तत्काल हटाया जाए। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: दुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.