Dhanbad News: दुर्गा पूजा में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध: प्रमोद
धनबाद, अक्टूबर 10 -- Dhanbad News: झरिया, प्रतिनिधि। झरिया थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता झरिया अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से झरिया थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय ने कहा कि दुर्गा पूजा भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। त्योहार के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है। मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाबों पर गोताखोर तैनात रहेंगे। सीओ मनोज कुमार ने सभी कमेटी सदस्यों और वॉलंटियर्स को भीड़ नियंत्रण व विशेष निगरानी रखने की हिदायत दी। उन्होंने पंडालों में थाना व फायर ब्रिगेड का नंबर प्रदर्शित करने तथा ड्रोन कैमरों से भी निगरानी करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Ara News: पूजा पंडाल में अश्लील गानों, धार्मिक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.