Dhanbad News: दुर्गा पूजा में एटीएम खाली, नकदी के लिए भटक रहे उपभोक्ता
धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: कतरास शहर में एटीएम मशीनें तो जगह-जगह लगी हैं, लेकिन अधिकांश में नकदी नहीं है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गा पूजा के मौके पर कपड़े समेत अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए लोगों को नकदी की जरूरत है। ऐसे में लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम में चक्कर लगाने को विवश हैं। कतरास शहर में आधा दर्जन से अधिक बैंक संचालित हैं। इनके करीब एक दर्जन एटीएम विभिन्न स्थानों पर लगे हैं। इसके बावजूद दुर्गापूजा के दौरान बीसीसीएल, रेलवे और आउटसोर्सिंग कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन की निकासी में परेशानी हो रही है। कुछ व्यवसायियों द्वारा एटीएम में नकदी जमा किए जाने से उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिल रही है। वहीं, एटीएम का संचालन और रखरखाव करने वाली एजेंसियों की ओर से समय पर नकदी नहीं डाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.