धनबाद, अक्टूबर 11 -- Dhanbad News: समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में शनिवार को एसएसपी प्रभात कुमार की अगुवाई में मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई। बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को कहा कि दुर्गा पूजा में ड़्यूटी पर लगाए जाने वाले हर अफसर और जवान पूरी मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। पूजा ड़्यूटी में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिले में अपराध की स्थिति, लंबित कांडों के निष्पादन, यातायात व्यवस्था, चोरी एवं गृहभेदन की घटनाओं पर अंकुश लगाने, साइबर अपराध के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, दुर्गापूजा में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर बताया गया कि सितंबर में 4...